सहारनपुर, जुलाई 28 -- Saharanpur News: देवबंद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रातघर से दोस्तों के साथ गए युवक की रंजिश के चलते हत्या कर दी गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर शिक्षक नगर के पीछे खेत से युवक का शव बरामद हुआ। फरार दो आरोपियों की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। कचहरी चौकी क्षेत्र निवासी जयप्रकाश ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनका पुत्र शिवा सोमवार शाम अपने तीन दोस्तों और एक अन्य युवक के साथ घर से गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। पुलिस ने जांच शुरू की और नामजद आरोपियों में से एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने शिवा की हत्या की बात स्वीकार करते हुए शिक्षक नगर के पीछे स्थित एक खेत से शव बरामद करा दिया। घटना की जा...