सहारनपुर, जुलाई 18 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को लेकर बेदखली आदेश जारी होने के बाद शुक्रवार को मस्जिद में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक संख्या में नमाजी पहुंचे। बारिश के बावजूद बड़ी तादाद में लोगों ने जुमे की नमाज अदा की। सुबह से ही मस्जिद का बेदखली आदेश लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। नमाज के दौरान मस्जिद की हिफाजत को लेकर विशेष दुआ भी कराई गई। जुमे की नमाज में सांसद इमरान मसूद और एमएलसी शाहनवाज खान भी शामिल हुए। नमाज के बाद दोनों नेताओं ने मस्जिद के जिम्मेवारों के साथ बातचीत में पूरे प्रकरण की जानकारी ली और मामले के कानूनी पहलुओं को लेकर भी चर्चा की और सहयोग का भरोसा दिलाया। उधर, बेदखली आदेश के बाद शुक्रवार को मस्जिद परिसर में लोगों की आवाजाही थोड़ी बढ़ी दिखी। कई लोग मस्जिद की स्थिति ज...