Saharanpur News: सहारनपुर : इस्लाम और इस्लामी इदारों के लिए मौजूदा दौर चुनौतीपूर्ण : अरशद मदनी
सहारनपुर, अक्टूबर 27 -- Saharanpur News: सहारनपुर। दारुल उलूम की ऑल इंडिया राब्ता-ए-मदारिस इस्लामिया अरबिया की बैठक में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मौजूदा हालात मुस्लिम समाज और इस्लामी इदारों के लिए चुनौतीपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि देश में सांप्रदायिक ताकतें इस्लाम, मुसलमानों और मदसरों के खिलाफ सक्रिय हैं। सम्मेलन में देश के लोकतांत्रिक ढांचे, धार्मिक स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता से जुड़े मुद्दों पर भी चिंता जताई गई। दारुल उलूम की मस्जिद-ए-रशीदिया में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने पिछले कुछ वर्षों में सरकारों की ओर से बनाए जा रहे कानूनों और न्यायालयों के कुछ फैसलों को लेकर सवाल उठाते हुए आशंका जताई कि इससे एक वर्ग के मौलिक अधिकारों की संवैधानिक गारंटी कमजोर हो सकती है। दारुल उलूम के मोहतमिम और राब्ता-ए-मदारिस के अध्यक्ष मुफ्ती अबुल कासिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.