सहारनपुर, अक्टूबर 18 -- Saharanpur News: सहारनपुर। आगरा से मसूरी घूमने निकले पांच दोस्तों का सफर सहारनपुर में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। नागल थाना क्षेत्र में बेलड़ा गोल चक्कर के पास दिन निकलने से पहले तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। भीषण टक्कर में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव कार्य कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसा नागल थाना क्षेत्र में बेलड़ा गोल चक्कर के पास हुआ। बताया कि आगरा निवासी पांच युवक थार से मसूरी घूमने के लिए निकले थे। यह भी पढ़ें- आगरा से मसूरी की सैर पर निकले दोस्तों की थार गाड़ी डिवाइडर से टकराई, तीन की मौत सभी शाम करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच घर से रवाना हुए थे। दिन निकलने से पहले...