Saharanpur News: सहारनपुर: प्रिंटिंग मशीन के सौदे में कारोबारी से लाखों की ठगी, जान की धमकी
सहारनपुर, अगस्त 1 -- Saharanpur News: प्रिंटिंग मशीन बेचने के नाम पर 7.30 लाख रुपये लेने, तकनीकी रूप से खराब मशीन दिखाने और रकम लौटाने से इनकार करने के आरोप में एसएसपी के आदेश पर कोतवाली मंडी पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित कारोबारी का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी भी दी गई। पीड़ित अमित वर्मा पुत्र सत्यप्रकाश निवासी पुल खुमरान ने बताया कि वह एक प्रिंटर फर्म का प्रोपराइटर है। उसके पूर्व कर्मचारी जिशान अलवी ने रिश्तेदार कामरान अली से मिलवाया। दोनों ने हरिद्वार के बहादराबाद स्थित एवीवी सेलुलोज पैकेजिंग सर्विस के संचालक गौरव शर्मा निवासी बहादराबाद और भरत उर्फ वासू कौशिक से प्रिंटिंग मशीन खरीदने का सौदा 23.50 लाख रुपये में कराया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: एक ही प्लॉट का दो बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.