सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सदर बाजार क्षेत्र की राज विहार कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के दौरान ससुरालियों को घर में बंधक बनाकर पिस्टल तानकर धमकी देने का मामला सामने आया है। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी दामाद अक्षत त्यागी को गिरफ्तार कर उसके घर से पिस्टल बरामद की। पुलिस के अनुसार, बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर निवासी मंगू सिंह त्यागी ने सूचना दी थी कि उनके दामाद ने पिस्टल निकाल ली है और उन्हें मारने की धमकी दे रहा है। सूचना पर डायल 112 के आरक्षी प्रदीप तोमर, महिला आरक्षी अंजू और पेपर मिल चौकी के आरक्षी रवि राठी दोनों पक्षों को चौकी ले आए। मंगू सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी इसी साल जनवरी में अक्षत त्यागी से हुई थी। दोनों के बीच विवाद चल रहा था और बेटी एक महीने से मायके में रह...