Saharanpur News: ससुरालियों को फंसाने के लिए युवक ने खुद को ही गोलीमार किया था घायल
सहारनपुर, जुलाई 18 -- Saharanpur News: देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर में गोली लगने की घटना में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिसके चलते पुलिस ने शुक्रवार को घायल युवक के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ करदी। प्रकरण में पुलिस की माने तो घायल युवक ने पत्नी से चल रहे पारिवारिक विवाद के चलते स्वयं तमंचे से अपने हाथ में गोली मारकर ससुरालियों को फंसाने का षड़यंत्र रचा था। गुरुवार को निहालखेड़ी निवासी दीपक दाएं हाथ में गोली लगने से घायल हो गया था। घटना के बाद उसने पुलिस को बताया था कि वह किसी काम से कोरवां ईंट भट्ठे के पास जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार उसके ससुर, साले समेत तीन लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। हालांकि, पुलिस शुरू से ही मामले को संदिग्ध मान रही थी। इस दौरान जब पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.