Saharanpur News: सराफा बाजार में ज्वैलरी दुकानों में लगी भीषण आग
सहारनपुर, जुलाई 11 -- Saharanpur News: महानगर के सराफा बाजार में दो ज्वैलरी की दुकानों में भीषण आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पहले खुद आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझ पाई। इसी बीच दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट सामने आई है। आग में भारी नुकसान होना बताया जा रहा है। नगर कोतवाली क्षेत्र में सराफा बाजार में कोर्ट रोड निवासी रामबाबू अग्रवाल की अग्रवाल ज्वैलर्स व साऊथ सिटी निवासी दीपक वर्मा की दीपक ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे के करीब जब बाजार खुलना शुरू हुआ तो दीपक ज्वैलर्स की दुकान से धुआं उठता हुआ नजर आया। इसके बाद धुआं आग में बदल गया। इसके साथ ही अग्रवाल ज्वैलर्स की दुकान में भी आग लगनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि दुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.