Saharanpur News: सरसावा में नजूल भूमि की पैमाइश, एसडीएम की गठित संयुक्त टीम ने किया मौके का निरीक्षण
सहारनपुर, जुलाई 15 -- Saharanpur News: सरसावा। नगर पालिका परिषद सरसावा की खसरा संख्या 439 स्थित नजूल भूमि से जुड़े विवाद की जांच में मंगलवार को एसडीएम नकुड़ के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने राजस्व अभिलेखों के आधार पर मौके पर पहुंचकर नजूल भूमि की पैमाइश की और स्थल का निरीक्षण किया। कन्नौजगो पदम सिंह व पटवारी अमित सैनी ने बताया कि सभासद अशोक सैनी, संदीप सैनी, विनय सहित अन्य सभासदों की शिकायत पर अपर आयुक्त, मंडल सहारनपुर के निर्देशों के अनुपालन में एसडीएम ने राजस्व, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम का गठन किया था। शिकायत में आरोप है कि खसरा संख्या 439 की सरकारी नजूल भूमि को कथित रूप से फर्जी तरीके से खसरा संख्या 441एम दर्शाकर बैनामा एवं रजिस्टर्ड एग्रीमेंट किया गया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: हीरानगर में विवादित भूमि की स्थलीय जांच और पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.