सहारनपुर, अगस्त 14 -- Saharanpur News: ।सरसावा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें झबीरन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर तिरंगा रैली निकाली। ग्रामीण अंचल के कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था, यात्रियों की जांच तथा एयरपोर्ट की अन्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। एयरपोर्ट अथॉरिटी के प्रबंधक संजय चौहान ने छात्र-छात्राओं को एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की जांच प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। प्रिंसिपल डॉ. अभिषेक गौड़ ने कहा कि विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के साथ उन्हें देश की महत्वपूर्ण संस्थाओं की कार्यप्रणाली से परिचित कराना भी जरूरी है। यह भी पढ़ें- तिरंगा यात्रा में उत्साह के साथ की सहभागिता इस दौरान इंस्पेक्टर विजय...