Saharanpur News: सरदार पटेल ने आधुनिक भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई: महापौर
सहारनपुर, अक्टूबर 31 -- Saharanpur News: नगर निगम परिसर में महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरागांधी की पुण्य तिथि पर दोनों महान विभूतियों का भावपूर्ण स्मरण किया गया। महापौर डॉ. अजय कुमार, अपर नगरायुक्त सूरज कुमार यादव व मृत्युंजय सहित निगम के अधिकारियों एवं पार्षदों ने दोनो राष्ट्रीय विभूतियों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर भावांजलि दी। महापौर ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पार्षदों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि सरदार पटेल केवल एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे, वे एक दृढ़ इच्छाशक्ति, अदम्य साहस और राष्ट्रीय एकता के जीवंत प्रतीक थे। उन्होंने अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.