सहारनपुर, अक्टूबर 11 -- Saharanpur News: रामपुर मनिहारान। दिल्ली हाईवे पर चुनहेटी चौकी के पास आयोजित सम्मान समारोह में जगाधरी के पूर्व विधायक व गुर्जर किसान मंच के अध्यक्ष चौ. अर्जुन सिंह ने कहा कि गुर्जर आरक्षण लागू हो, सरकार वन गुर्जरों को उनके स्थान पर प्लाट आवंटित कराये। दिल्ली हाईवे पर चुनहेटी चौकी के पास गुर्जर समाज का एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जगाधरी के पूर्व विधायक व गुर्जर किसान मंच के अध्यक्ष चौ. अर्जुन सिंह का गुर्जर समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। समारोह में मंच के माध्यम से पूर्व विधायक चौ.अर्जुन सिंह ने कहा कि गुर्जर रेजीमेंट बनाई जाए और गुर्जर आरक्षण लागू हो। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर राज्यों में गुर्जर जाति का राज्यपाल हो। भारत के उच्च न्यायालय में गुर्जर समाज के भी न्यायाधीश हो। क...