Saharanpur News: सरकारी जमीन पर संचालित धार्मिक स्थल प्रकरण में एक बार फिर टली सुनवाई
सहारनपुर, जुलाई 24 -- Saharanpur News: अवैध रुप से सरकारी भूमि पर संचालित बताए जा रहे धार्मिक स्थलो के संबंध में जारी नोटिस पर अब सुनवाई 27 जुलाई को होगी। शुक्रवार को बार संघ के अवकाश के चलते धारा 67 के अंतर्गत जारी नोटिसों पर सुनवाई नहीं हो सकी। हालांकि इस दौरान सभी संबंधित मुतवल्ली एवं प्रबंधक तहसीलदार के समक्ष पेश हुए। प्रशासन ने ग्राम सोहनचिड़ा के मुतवल्ली अहसान, मदीना मस्जिद, ग्राम पंडोली नागल के प्रबंधक रिजवान, मदरसा दारुस्सलाम, ग्राम छलौली के प्रबंधक तौसीफ, ग्राम अंबेहटा शेखा स्थित मदरसे के मुतवल्ली मुर्तजा, ग्राम पहाड़पुर की मस्जिद के मुतवल्ली हाफिज गुलबहार तथा ग्राम अंबेहटा शेखा की मस्जिद के मुतवल्ली मोहतशिम सहित अक्सा मस्जिद के प्रबंधक को नोटिस जारी किए हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: 27 जुलाई से शुरू होंगी ग्राम चौपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.