Saharanpur News: सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप में प्रधान प्रतिनिधि समेत दो पर मुकदमा
सहारनपुर, अक्टूबर 24 -- Saharanpur News: थाना क्षेत्र के जमापुर बेरी गांव में सरकारी जमीन पर चारदीवारी, टीनशेड और कमरा बनाकर कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि मसूद राणा समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण हटवाया और जमीन पर पहले जैसी स्थिति बहाल कराई। लेखपाल नीरज कुमार के मुताबिक, गांव के खसरा नंबर 74 में 0.0720 हेक्टेयर जमीन राजस्व अभिलेखों में खाद के गड्ढे के रूप में दर्ज है। यह भूमि उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 77 के तहत आती है। आरोप है कि ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि मसूद राणा पुत्र मुनफैत ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण शुरू करा दिया था। इस संबंध में मसूद राणा ने 15 अक्टूबर को अपने हस्ताक्षर से ग्रामीणों को पत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.