सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: नानौता। गांव सोनार्जुनपुर निवासी सोनू ने एक ग्रामीण पर कृषि भूमि के साथ सरकारी चकरोड पर भी तारबाड़ कर रास्ता रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने अधिकारियों को शिकायत देकर चकरोड को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। सोनू के अनुसार, ग्रामीण ने अपनी कृषि भूमि के चारों ओर तारबाड़ कर रखी है और अब सरकारी रास्ते पर भी तार लगा दिया है। इससे ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी हो रही है। आरोप है कि तारबाड़ में बेसहारा गौवंश फंसकर घायल हो जाते हैं और कुत्तों के हमले का शिकार भी होते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि पहले भी अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। उन्होंने एसडीएम रामपुर मनिहारान और डीएम सहारनपुर से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...