Saharanpur News: समस्याओं के समाधान को लेकर विधायक ने की सीएम योगी से बात
सहारनपुर, अक्टूबर 30 -- Saharanpur News: गंगोह। विधायक किरत सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर क्षेत्र की तीन प्रमुख विकास संबंधी मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं। जिनके त्वरित समाधान का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है। विधायक ने ग्राम रायचंदा में पुल निर्माण, गंगोह-लखनोती मार्ग से सुखेड़ी-आलमपुर वाया नागल यमुना बांध तक सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराने के साथ ही ग्राम टिकरौल में राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा। विधायक ने कहा कि पुल निर्माण और सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं टिकरौल में राजकीय डिग्री कॉलेज बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.