Saharanpur News: सत्य से बढ़कर नहीं कोई धर्म: धर्मवीर समुंदर महाराज
सहारनपुर, सितम्बर 27 -- Saharanpur News: श्री विश्वकर्मा मंदिर भुल्लनशाह में चल रही श्रीमद्भागवत कथा एवं श्री विश्वकर्मा पुराण कथा में कथा व्यास धर्मवीर समुंदर महाराज ने कहा कि सत्य से बढक़र न तो कोई धर्म है और न ही कभी रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं को सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा व्यास धर्मवीर समुंदर महाराज ने कथा के दूसरें दिन सुखदेव जी की उत्पत्ति, राजा परीक्षित के जन्म और अमर कथा सहित विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में सदैव सत्य, धर्म और सदाचार का पालन करना चाहिए। क्योंकि सत्य के मार्ग पर चलने से ही जीवन में सुख और शांति प्राप्त होती है। इस दौरान कथा के यजमान नेत्रपाल शर्मा और उनकी पत्नी सुषमा शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इस मौके पर अध्यक्ष पवन धीमान, राकेश सिंघल, प्रमोद शर्मा, विजय ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.