Saharanpur News: सड़क हादसे में घायल हुई बाल कांवड़िया, कांवड़ सुरक्षित
सहारनपुर, अगस्त 5 -- Saharanpur News: अंबाला रोड स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने बुधवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रही 12 वर्षीय बाल कांवड़िया सिमरन सिंह सड़क हादसे में घायल हो गई। करनाल निवासी सिमरन सिंह अपनी मां आंचल के साथ पैदल यात्रा कर रही थी, तभी एक कार की टक्कर से वह सड़क पर गिर पड़ी। हादसे में राहत की बात यह रही कि उसकी कांवड़ सुरक्षित रही और उसमें रखा पवित्र गंगाजल की एक बूंद भी नीचे नहीं गिरी। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात सिविल डिफेंस के पदाधिकारी अनुराग जैन और उनकी टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घायल बच्ची को बाइक से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा पहुंचाया। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा: दारुल उलूम ने छात्रों के बाजार, हाईवे और मार्ग पर जाने पर लगाई रोक, चेताया भी चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.