Saharanpur News: सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों पर जुर्माना
सहारनपुर, अक्टूबर 12 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने जोन एक में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर दो दर्जन से अधिक दुकानों के बाहर से अवैध कब्जे हटाए और करीब साढ़े आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला। सहायक नगरायुक्त एवं जोन एक प्रभारी जेपी यादव के निर्देशन में पुंवारका ब्लॉक से माहीपुरा चौक तक कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क पर सरिया, सीमेंट और रेडीमेड कपड़े रखकर बेचने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा सड़क पर सामान रखने पर भारी जुर्माना वसूला जाएगा। अभियान में रणदीप, विक्रम, शिव कुमार, अमित कुमार, मेहरबान अली और विकास कुमार शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Buxar News: अतिक्रमण करने वाले नारियल दुकानदारों पर जुर्माना यह भी पढ़ें- Nainital News: पालिका की टीम ने मालरोड और पंत पार्क से जब्त किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.