Saharanpur News: सज गया दीपावली का बाजार, खरीदारी ने पकड़ी रफ्तार
सहारनपुर, नवम्बर 3 -- Saharanpur News: सहारनपुर। दीपावली की दस्तक के साथ ही बाजारों में त्योहार की चमक बिखरने लगी है। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावटी सामान और तरह-तरह के दीपों से सजे बाजार ग्राहकों को अपनी ओर खींच रहे हैं। घरों को रोशनी और खूबसूरती से सजाने की तैयारी में जुटे लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। सुबह से देर शाम तक बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल बनी हुई है। दुकानों पर सजे आकर्षक सामान के बीच दीपावली की रौनक साफ नजर आने लगी है। इस बार घरों की सजावट के लिए आर्टिफिशियल फूल लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। प्लास्टिक फ्लावर, इंपोर्टेड फ्लावर और पॉट फ्लावर की दुकानों पर विशेष रौनक है। इनके अलावा फाउंटेन, कॉर्नर लैंप, दीवार घड़ी और महात्मा बुद्ध की आकर्षक प्रतिमाएं भी ग्राहकों को लुभा रही हैं। सजावट के शौकीनों के लिए बाजार में झूमर, फेयर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.