Saharanpur News: सजे शिवमंदिर, गूंजेंगे हर-हर महादेव के जयकारे
सहारनपुर, अगस्त 9 -- Saharanpur News: सावन माह के दूसरे सोमवार को लेकर शहर के प्रमुख शिवालयों में विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिरों में पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिरों में फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट की गई है। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। शहर के प्रमुख शिवालयों में बेहट रोड स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, चकराता रोड स्थित श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, आवास विकास स्थित श्री हरि मंदिर, रानी बाजार स्थित श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, कोर्ट रोड स्थित श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर और गिलकॉलोनी स्थित श्री नारायण पुरी मंदिर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिरों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.