Saharanpur News: संघ कार्यालय में यज्ञ और कन्या पूजन, राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना
सहारनपुर, अक्टूबर 19 -- Saharanpur News: सहारनपुर। शारदीय नवरात्रि की नवमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहारनपुर महानगर स्थित संघ कार्यालय मधुकर कुंज पर यज्ञ एवं कन्या पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर लोककल्याण, राष्ट्र की सुख-समृद्धि और समाज की खुशहाली की कामना की गई। वहीं, कन्या पूजन के माध्यम से मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया गया। विक्रम संवत् 2083 के आश्विन मास, शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मेरठ प्रांत के प्रांत सेवा प्रमुख कुलदीप तथा सहारनपुर विभाग के विभाग प्रचारक कुलदीप मुख्य रुप से शामिल हुए। इस अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के महत्व पर बल देते हुए समाज में सेवा, संस्कार और समरसता की भावना को मजबूत करने का संदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.