Saharanpur News: संकट: महिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट ठप, वैकल्पिक सप्लाई के भरोसे 210 बेड
सहारनपुर, जुलाई 15 -- Saharanpur News: सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल में कोरोना काल के दौरान पीएम केयर फंड से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट पिछले कई दिनों से बंद पड़ा है। सर्विस समय पर न होने से अस्पताल की सबसे अहम स्वास्थ्य सुविधा ठप हो गई है। फिलहाल 210 बेड वाले अस्पताल में भर्ती महिलाओं का इलाज एसबीडी जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट से मिलने वाली सप्लाई के सहारे चल रहा है। इससे मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कोरोना काल में ऑक्सीजन संकट के बाद भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए जिला महिला अस्पताल में पीएम केयर फंड से 960 लीटर प्रति मिनट क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया था। इसका उद्देश्य यह था कि किसी भी आपदा या आपात स्थिति में अस्पताल को ऑक्सीजन के लिए दूसरे संस्थानों पर निर्भर न रहना पड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.