सहारनपुर, अगस्त 1 -- Saharanpur News: देवबंद। मानकी स्थित सिद्धपीठ श्री मंकेश्वर महादेव मंदिर में श्री शिवमहापुराण कथा में दूसरे दिन कथाव्यास पंडित मनोज शास्त्री ने भगवान शिव, माता सती और दक्ष यज्ञ के मार्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। गुरुवार को कथाव्यास ने शिव-सती संवाद से कथा प्रारंभ करते हुए आदर्श दांपत्य, विश्वास और धर्म के महत्व का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कथा में महर्षि अगस्त्य की तपस्या, कुंभज-शिव संवाद, कुंभज आश्रम में श्रीराम कथा तथा दक्षिणा प्रकरण का वर्णन करते हुए श्रद्धा, दान और मर्यादित जीवन का संदेश दिया। साथ ही कैलाश विदाई, श्रीराम दर्शन, सती के मोह, सच्ची संगति, देव स्तुति और शिव समाधि के प्रसंगों के माध्यम से विवेक, संयम, आत्मशांति और भक्ति का महत्व समझाया। दक्ष यज्ञ, माता सती के हठ और देह त्याग का मार्मिक वर्णन ...