Saharanpur News: श्री नमोकार महामंत्र के अखंड पाठ का आयोजन
सहारनपुर, अगस्त 30 -- Saharanpur News: आचार्य धर्मभूषण युवा टीम के तत्वावधान में जैन अतिथि भवन में नमोकार महामंत्र का 24 घंटे का अखंड पाठ शुरू हुआ। आयोजन से पहले छोटे जैन मंदिर में श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा की गई। संगीतकार अंकुर जैन सलावा ने भजनों से माहौल भक्तिमय बना दिया। आचार्य भारत भूषण महाराज ने कहा कि नमोकार महामंत्र के पाठ से सुख-शांति और समृद्धि मिलती है तथा संकट और बाधाएं दूर होती हैं। प्रधान मनोज जैन, महामंत्री निपुण जैन, प्रदीप जैन, अभिषेक जैन, अंकुश जैन, रोहित जैन, विनीत जैन, सचिन जैन, अशोक जैन, पुष्पेंद्र जैन, संतोष जैन, भूपेंद्र जैन, संजय जैन और शंशाक जैन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.