Saharanpur News: श्रीमद् भागवत कथा और श्री विश्वकर्मा पुराण का हुआ शुभारंभ
सहारनपुर, सितम्बर 26 -- Saharanpur News: श्री विश्वकर्मा मंदिर भुल्लनशाह में श्री शक्ति मां वैष्णों देवी संकीर्तन ट्रस्ट के तत्वाधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री विश्वकर्मा पुराण कथा का शुभारंभ मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा के पहले दिन कथा व्यास धर्मवीर समुंदर महाराज ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से पितरों की मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा से पूर्व कलश यात्रा में मीनू गर्ग, तरूण गर्ग, अमिता सिंघल, अतुल सिंघल और कामेश आदि रहे। इस दौरान अध्यक्ष पवन धीमान ने बताया कि कथा का आयोजन दो अक्तूबर तक किया जाएगा। इस दौरान मीना धीमान, बबीता धीमान, प्रमिला धीमान, कमलेश धीमान, सुनीता धीमान, राजू धीमान और विजय धीमान आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hapur News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.