Saharanpur News: श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा, व्रत, जाप, जलाभिषेक विशेष फलदायी
सहारनपुर, अगस्त 19 -- Saharanpur News: सहारनपुर। बेहट रोड स्थित ग्राम बाजिदपुर में रामेश्वरम महादेव मंदिर सेवा समिति द्वारा श्रावण मास के अंतर्गत महादेव रुद्राभिषेक एवं पार्थिव शिवलिंग पूजा का आयोजन किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज के सानिध्य में आचार्य ऋषभ शर्मा ने मंत्रोच्चार और रुद्री पाठ के साथ विधिवत रुद्राभिषेक कराया। महाराज ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा, व्रत, जाप और जलाभिषेक विशेष फलदायी होते हैं। रुद्राभिषेक से पापों का नाश और पुण्य की वृद्धि होती है तथा शिव आराधना से मनुष्य विकारों से मुक्त होकर आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त करता है। कार्यक्रम में अमित सैनी, रवि सैनी, अमित कुमार सैनी, अंजलि, संगीता, सुदेश, शैलेश, राखी और गीत आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- शोक दूर करने वाला है शिव लीलाओं का श्रवण
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.