Saharanpur News: श्रावण मास: गूंजने लगे भोले बाबा के जयकारे
सहारनपुर, जुलाई 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। श्रावण की आज से शुरुआत हो गई। इसके साथ ही शिवालयों में भोले बाबा के जयकारे गूंजने लगे और कांवड़ यात्रा भी रफ्तार पकड़ेगी। वहीं, पुलिस-प्रशासन ने भी तमाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। इसके साथ ही बुधवार की रात 12 बजे से पहले चरण का रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया। जिले के रास्ते जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब और वेस्ट यूपी के लाखों कांवडि़ए आते हैं। जिले सरसावा की शाहजहापुर पुलिस चेक पोस्ट लेकर कोतवाली गागलहेड़ी क्षेत्र की काली नदी चौकी तक कांवड़ मार्ग पड़ता है। यह मार्ग महानगर से होकर गुजरता है। कांवड़ मार्ग पर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर लिए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। इसके साथ अस्थाई पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। नगर निगम की ओर से भी तमाम व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.