सहारनपुर, अगस्त 28 -- Saharanpur News: सहारनपुर। राधा विहार स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास पूजा महोत्सव के तहत शिव महापुराण कथा का विश्राम, पूर्णाहुति और महादेव को छप्पन भोग अर्पित किया गया। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में हुए आयोजन में रुद्राभिषेक का भी समापन हुआ। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि शिव चरित्र साधना, तप, ध्यान और समाधि का मार्ग है। पंडित ऋषभ शर्मा, अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा, रमेश शर्मा, राजेंद्र धीमान, अश्वनी कांबोज, सुरेश कांबोज, राजकुमार शर्मा और अनिल कश्यप मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Aligarh News: हवन, आरती के साथ कथा हुआ विश्राम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...