Saharanpur News: श्रद्धा, विश्वास और समर्पण भाव से मनाया गया करवा चौथ का व्रत
सहारनपुर, अक्टूबर 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। श्रद्धा, विश्वास और समर्पण के भाव के साथ गुरुवार को करवा चौथ का पर्व मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। महिलाओं ने सोलह शृंगार कर पारंपरिक वेशभूषा में पूजा-अर्चना की और करवा चौथ की कथा सुनकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। करवा चौथ को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पर्व के लिए कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने मेहंदी लगवाने के साथ ही पूजा की सामग्री, करवा, छलनी और अन्य आवश्यक सामान की व्यवस्था की। पर्व के दिन घरों में पूजा के लिए विशेष तैयारियां की गईं। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और आभूषणों से सजकर त्योहार की खुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.