सहारनपुर, नवम्बर 7 -- Saharanpur News: गंगोह । शोभित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.(डॉ.) बूटा सिंह सिद्धू को पंजाब के संगरूर स्थित भाई गुरदास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित आईएसटीई क्षेत्रीय समारोह में शिक्षा एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के विकास में उत्कृष्ट नेतृत्व और उल्लेखनीय योगदान के लिए आईएसटीई एजुकेशन लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर कुलसचिव प्रो.महिपाल सिंह एवं शोभित विश्वविद्यालय परिवार ने कुलपति प्रो. बूटा सिंह सिद्धू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...