Saharanpur News: शोभायात्रा में गूंजे कृष्ण भजन, भक्तिमय हुआ चिलकाना
सहारनपुर, सितम्बर 5 -- Saharanpur News: नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। चिलकाना, सुल्तानपुर समेत देहात के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पूजा-अर्चना के बाद नगर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो प्रमुख मार्गों से होते हुए हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। सत्संग मंडली भजनों की धुन पर पालकी के साथ चलती रही, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। पालकी में राजीव सिंघल, श्यामनाथ शर्मा, बालकृष्ण शर्मा और राकेश एरन मौजूद रहे। सोनू सिंघल, सन्नी अरोड़ा, सीटू, रमेश कश्यप, आयुष जी महाराज, हिमांशु रोहिला, चेतराम रोहिला समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकली शोभा यात्रा यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.