सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: देवबंद। दारुल उलूम से देशभर में संबद्ध मदरसों की केंद्रीय कमेटी राब्ता मदारिस-ए-इस्लामिया अरबिया की मजलिस-ए-आमला की बैठक सोमवार को दारुल उलूम के गैस्ट हाउस में हुई। बैठक में मुल्क में बदलते हालात में मदरसों की शैक्षिक व्यवस्था को मजबूत बनाने, नई चुनौतियों का सामना करने और आपसी एकता की आवश्यकता जताई गई। इस दौरान बैठक में देशभर से पहुंचे उलेमा और मदरसा प्रबंधक एवं प्रतिनिधियों ने तालीम, तरबियत और मदरसों की जिम्मेदारियों पर गहन मंथन किया। दारुल उलूम में राब्ता मदारिस-ए-इस्लामिया अरबिया की मजलिस-ए-आमला की बैठक में आयोजित हुई बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और मदरसों के बीच तालमेल मजबूत करने को समय की अहम जरूरत बताया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कास...