Saharanpur News: शूटिंग खिलाड़ियों को फिटनेस और मानसिक नियंत्रण के गुर बताए
सहारनपुर, अगस्त 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। स्प्रिंग बैल्स शूटिंग एकेडमी में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए शूटिंग परफॉर्मेंस मास्टरक्लास आयोजित की गई। इसमें खिलाड़ियों और अभिभावकों को निशानेबाजी के साथ फिटनेस, पोषण, मानसिक मजबूती और शरीर के संतुलन की अहमियत समझाई गई। मास्टर ट्रेनर निखिल पंवार, फिटनेस स्पेशलिस्ट एवं यूपी पुलिस शूटिंग एथलीट ने खिलाड़ियों को 4-7-8 श्वसन तकनीक का अभ्यास कराया। उन्होंने मैच के दबाव में सांस और तनाव नियंत्रित करने के तरीके बताए। लंबे समय तक एक मुद्रा में रहने से होने वाली थकान से बचने के लिए कोर स्ट्रेंथ, मोबिलिटी और सुधारात्मक व्यायाम पर जोर दिया। प्रबंधक राणा कर्ण सिंह, प्रधानाचार्या अल्का कुमार, निदेशक डॉ. राहुल सिंह और उप-प्रधानाचार्य नीरज कौशिक ने आयोजन की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.