Saharanpur News: शुगर मिल गेट पर सुरक्षा गार्ड पर हमला, कार्रवाई की मांग
सहारनपुर, अगस्त 5 -- Saharanpur News: बजाज शुगर मिल के मुख्य गेट पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड पर मंगलवार दोपहर सफाई कर्मी और उसके साथियों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल गार्ड ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जैनपुर निवासी सुमित ने बताया कि वह बजाज शुगर मिल के गेट पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान गांगनोली निवासी एक सफाई कर्मी कई बार बाहर जाने के लिए गेट पर आया। अधिकारियों की अनुमति लेने की बात कहने पर आरोपी कथित तौर पर देख लेने की धमकी देकर चला गया। आरोप है कि दोपहर करीब 12 बजे वह 8-10 अज्ञात साथियों के साथ लौटा और लाठी-डंडों से हमला कर सुमित को घायल कर दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.