सहारनपुर, सितम्बर 7 -- Saharanpur News: सहारनपुर। चिलकाना क्षेत्र के ग्राम पटना उर्फ नयाबांस में जन्माष्टमी के बाद प्रथम सोमवार को माता बसंती देवी और शीतला माता का श्रद्धापूर्वक पूजन किया गया। सुबह पांच बजे से ही मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर बच्चों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की मन्नत मांगी। पूजन से एक दिन पहले मंदिर के संरक्षक यशपाल रोहिला ने माता बसंती देवी और शीतला माता को चौला व झंडा चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने देश-प्रदेश में सुख-शांति और क्षेत्रवासियों को विभिन्न बीमारियों से मुक्ति की प्रार्थना की। विशेष रूप से खसरा, चेचक, फोड़े-फुंसी आदि से बचाव की कामना की गई। इस दौरान महिलाओं में विशेष श्रद्धा और उत्साह नजर आया। उन्होंने बच्चों की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...