Saharanpur News: शीतला माता की पूजा कर बच्चों की दीर्घायु की कामना
सहारनपुर, सितम्बर 7 -- Saharanpur News: सरसावा। नौनिहालों की स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना को लेकर सोमवार को अंबाला रोड स्थित शीतला माता, माई बसंती और श्यामकोर माता के स्थानों पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया, जो देर शाम तक जारी रहा। माताओं ने हलवा-पूरी व पकवानों का प्रसाद चढ़ाकर बच्चों की सलामती की प्रार्थना की। पुजारिन रत्नी देवी कल्याण और तारा ने बताया कि जन्माष्टमी के बाद पड़ने वाले सोमवार या गुरुवार को इन माताओं की पूजा की जाती है। मान्यता है कि पूजा करने से बच्चों को खसरा, छोटी-बड़ी माता और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव होता है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: शीतला माता के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, बच्चों की दीर्घायु की कामना इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.