सहारनपुर, जुलाई 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नगर निगम द्वारा अंबाला रोड पर स्थापित कांवड़ यात्रा व्यवस्था कैंप का बुधवार को महापौर डॉ. अजय कुमार, नगरायुक्त शिपू गिरि, शिव कांवड़ संघ के अध्यक्ष संजय फुटेला, उपसभापति मयंक गर्ग व अन्य पार्षदों ने भगवान शिव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर निगम द्वारा प्रकाशित और डॉ. वीरेंद्र आजम द्वारा संपादित 'कांवड़ यात्रा-2026 व्यवस्था विवरण पत्रिका' का लोकार्पण भी किया गया। महापौर ने मोबाइल से स्कैन कर विवरण पत्रिका का क्यूआर कोड भी जारी किया। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा के लिए नगर निगम ने गत वर्षों की अपेक्षा इस बार और बेहतर व्यवस्थाएं की हैं। उन्होंने कहा कि शिव लोकमंगल और हमारी सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक हैं। नगरायुक्त शिपू गिरि ने कहा क...