Saharanpur News: शिवभक्ति में लीन कांवड़िये, बोल बम के जयकारों से गूंज रहे रास्ते
सहारनपुर, अगस्त 5 -- Saharanpur News: श्रावण मास का आज छठा दिन है और इसके साथ ही कांवड़ियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों के कदमों से कांवड़ मार्ग गुलजार होने लगे हैं। कांवड़िये हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के साथ अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर जनपद में कांवड़ शिविर भी लगभग शुरू हो गए हैं। शिवभक्तों की सेवा के लिए शिविर संचालकों की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जनपद में करीब 85 कांवड़ शिविर लगाए गए हैं, जबकि महानगर क्षेत्र में करीब 44 कांवड़ शिविर संचालित किए जा रहे हैं।
पूर्व जिलाधिकारी ने कांवड़ शिविर में की सेवा शिव कांवड़ सेवा संघ द्वारा आयोजित 31वें कांवड़ शिविर में सहारनपुर के पूर्व जिलाधिकारी दिनेश चंद्रा पहुंचे। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.