सहारनपुर, सितम्बर 4 -- Saharanpur News: मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ ब्लॉक सरसावा की ओर से शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह सरदार पटेल इंटर कॉलेज पटनी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। अध्यक्षता डीके चौधरी ने की, जबकि संचालन प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार रावल ने किया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह राठौर ने कहा कि शिक्षक मोमबत्ती की तरह स्वयं जलकर समाज को रोशन करता है। उन्होंने बताया कि भारत में शिक्षक दिवस की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर पांच सितंबर 1962 से हुई थी। कार्यक्रम में प्रथम चौधरी, हिमांशु पुंडीर और विकास जैन ने भी विचार रखे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: शिक्षक दिवस पर धोरैया के तीन शिक्षक होंगे सम्मानित...