Saharanpur News: शिक्षक एमएलसी में दिखा उत्साह, स्नातक सीट पर मतदान की रफ्तार रही धीमी
सहारनपुर, अक्टूबर 23 -- Saharanpur News: सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन सीटों के लिए शुक्रवार को जिले में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। शिक्षक एमएलसी के चुनाव में मतदाताओं ने अपेक्षाकृत अधिक उत्साह दिखाया, जबकि स्नातक सीट पर मतदान की रफ्तार धीमी रही। शिक्षक निर्वाचन में 63.13 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन में 36.13 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 28,924 मतदाता पंजीकृत थे। जिले में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। शुरुआती घंटों में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मतदान ने रफ्तार पकड़ी। दोपहर दो बजे तक शिक्षक निर्वाचन में करीब 50 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन में लगभग 26 प्रतिशत मतदाता अपने वोट डाल चुके थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.