सहारनपुर, अगस्त 1 -- Saharanpur News: सरसावा। नकुड़-शाहजहांपुर कट पर शुक्रवार को कैंटर और कार की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता होने पर किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। शुक्रवार को एक कार सहारनपुर से हरियाणा के कुरुक्षेत्र की ओर जा रही थी। जैसे ही कार नकुड़-शाहजहांपुर कट के पास पहुंची, तभी शाहजहांपुर की ओर से आ रहे एक कैंटर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार दोनों युवक घायल हो गए।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा तथा चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दो टेम्पो की आमने-सामने की टक्कर में दो घायल पुलिस ने घायलों को उपच...