Saharanpur News: शादी में गया परिवार, पीछे से बंद मकान में लाखों की चोरी
सहारनपुर, अक्टूबर 5 -- Saharanpur News: सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र के ढोलीखाल (बकरीवाला) में चोरों ने शादी समारोह में गए परिवार के बंद मकान को निशाना बनाकर नकदी और लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात का पता परिवार के रात करीब 12 बजे घर लौटने पर चला। दरवाजा टूटा मिलने और कमरे में सामान बिखरा देख परिवार के होश उड़ गए। पीड़िता ने क्षेत्र के ही एक युवक पर चोरी का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बकरीवाला निवासी फरहाना के मुताबिक वह शनिवार शाम परिवार के साथ शादी समारोह में गई थीं। रात करीब 12 बजे वापस लौटने पर मकान का दरवाजा टूटा मिला। अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता के अनुसार वह वर्तमान में किराये के मकान में रहती हैं और नया मकान खरीदने के लिए पाई-पाई जोड़कर करीब 40 से 50 हजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.