Saharanpur News: शादी को लेकर विवाद, छह लोग गिरफ्तार
सहारनपुर, अक्टूबर 10 -- Saharanpur News: सहारनपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र में शादी को लेकर हुए विवाद और अलग-अलग झगड़ों में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, नूरबस्ती निवासी समीर, सलीम और अरशद के बीच अपनी मर्जी से शादी करने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान तीनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। वहीं, फूल वाली गली मालियान निवासी गुलशाना, शबाना और गुलसिताब के बीच सड़क पर गाली-गलौज और झगड़ा होने लगा। दोनों मामलों में विवाद बढ़ने और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में समीर पुत्र लियाकत, सलीम पुत्र मोहम्मद आलम, अरशद पुत्र सलीम, गुलशाना पत्नी अदनान, शबाना पुत्री शहीद अहमद और गुलसिताब पत्नी रहीश शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सभी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.