सहारनपुर, अगस्त 4 -- Saharanpur News: सहारनपुर/चिलकाना। शादी न होने से आहत प्रेमी युगल ने चिलकाना थाना क्षेत्र के दुमझेड़ा गांव के श्मशान घाट के पास जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान 19 वर्षीय अंकुर की मौत हो गई, जबकि उसकी प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को मौके से प्रेमिका का लिखा सुसाइड नोट भी मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, दुमझेड़ा निवासी अंकुर पुत्र मोहर सिंह और पड़ोसी गांव की रहने वाली उसकी दूर की रिश्तेदार युवती के बीच पिछले तीन-चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अविवाहित थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिजन तैयार नहीं थे। रविवार देर रात दोनों घर से गायब हो गए। रात करीब ढाई बजे अंकुर ...