Saharanpur News: शाकंभरी खोल में पानी की आशंका से रोके गए श्रद्धालु
सहारनपुर, अक्टूबर 16 -- Saharanpur News: बेहट। शिवालिक की पहाड़ियों में स्थित सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में चल रहे शारदीय नवरात्र मेले के पांचवें दिन गुरुवार सुबह बारिश के चलते सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया। शाकंभरी खोल में पानी आने की आशंका को देखते हुए मेला मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम बेहट सुबोध कुमार और सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने एहतियाती कदम उठाते हुए श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकने के निर्देश दिए। पुलिस ने अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की, जबकि भूरादेव मंदिर के पास बैरिकेडिंग लगाकर सिद्धपीठ की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया। करीब पांच घंटे तक चले इंतजार के बाद मौसम सामान्य होने पर अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की अनुमति दी। शारदीय नवरात्र मेले के पांचवें दिन मां शाकंभरी देवी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.