Saharanpur News: शाकंभरी क्षेत्र में स्थापित होंगे दो मोबाइल टावर
सहारनपुर, जुलाई 4 -- Saharanpur News: सहारनपुर। शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान डीएम अरविंद कुमार चौहान ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए दो मोबाइल टावर स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही मॉडर्न थाना, मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाइट और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बाढ़ सुरक्षा, पर्यटन विकास और मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने मंदिर परिसर व आसपास पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे तथा अर्ली वार्निंग और अर्ली अलार्म सिस्टम प्रभावी ढंग से स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल सूचना मिल सके। यह भी पढ़ें- Hapur News: एसडीएम व सीओ ने शिवालयों व कांवड़ मार्गों का लिया जायजा ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.