Saharanpur News: शहर में आधा दर्जन जगह मुजफ्फरंनगर दंगों के पोस्टर, मचा हड़कंप
सहारनपुर, सितम्बर 7 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर शहर में आधा दर्जन स्थानों पर दंगों की तस्वीरों वाले विवादित पोस्टर लगाए जाने से हड़कंप मच गया। पोस्टरों में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ वर्ष 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों की तस्वीरें और 'न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे' जैसे संदेश लिखे थे। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सभी पोस्टर हटवा दिए। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना जनकपुरी क्षेत्र के जिला अस्पताल चौक और विश्वकर्मा चौक तथा सदर बाजार क्षेत्र के कलेक्ट्रेट समेत कई स्थानों पर रात में पोस्टर लगाए गए। सीसीटीवी फुटेज में चौपहिया वाहन से आए कुछ लोग पोस्टर लगाते नजर आए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान में जुटी है। प्रथमदृष्टया पोस्टर लगाने वाले संदिग्धों के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.