सहारनपुर, अक्टूबर 11 -- Saharanpur News: सहारनपुर। देवबंद हादसे में जान गंवाने वाले चार श्रद्धालुओं के शव सौंपने से पहले पुलिस ने उनके परिजनों से लिखित सहमति ली। इसमें यह शर्त रखी गई कि शव लेकर जाने के बाद कहीं धरना-प्रदर्शन नहीं किया जाएगा और न ही सड़क पर शव रखकर विरोध जताया जाएगा। पुलिसकर्मियों ने परिजनों को लिखित शर्त पढ़कर सुनाई और फिर सभी मृतकों के परिजनों से हस्ताक्षर कराए। इस दौरान रमेश के बेटे ने शर्त पर विरोध जताया। बाद में परिजनों के समझाने पर उसने भी हस्ताक्षर कर दिए। देवबंद फ्लाईओवर पर हुए हादसे में मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र स्थित कुशावाली गांव के अमन, सागर, रमेश उर्फ रिंकू और सतेंद्र की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया के दौरान पुलिस ने उनसे लिखित सहमति ली। पुलिसकर्मियों ने पहले दस्तावेज में...