सहारनपुर, अगस्त 30 -- Saharanpur News: सदर बाजार क्षेत्र के नेहरू नगर खलासी लाइन में घर के बाहर शराब और सिगरेट पीने से रोकने पर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद दर्जनभर युवक लोहे की रॉड और लाठी-डंडे लेकर घर पर पहुंच गए और पीड़ित व उसके परिवार के सदस्यों से मारपीट की। हमले में पीड़ित सन्नी समेत तीन लोग घायल हुए। तीनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सन्नी पुत्र स्वर्गीय सीताराम चौहान निवासी नेहरू नगर, खलासी लाइन ने थाने में पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब 8:45 बजे उसके घर के गेट के सामने तीन युवक शराब और सिगरेट पी रहे थे। उसने युवकों से वहां से हटने और शराब-सिगरेट नहीं पीने को कहा। आरोप है कि इस पर युवकों ने उसके साथ बहस और गाली-गलौज शुरू...